🇮🇳 भारत का अंतरिक्ष में एक और सुनहरा अध्याय
25 जून 2025 की दोपहर 12:00 बजे भारत के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण आया,
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जब भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने
Axiom Mission 4 के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की ओर उड़ान भरी।
यह 41 वर्षों में पहली बार है जब कोई भारतीय अंतरिक्ष में गया है।
उनसे पहले राकेश शर्मा 1984 में सोवियत संघ के साथ भारत के
पहले अंतरिक्ष यात्री बने थे। अब शुभांशु शुक्ला ने भारत का नाम
दोबारा अंतरिक्ष की ऊँचाइयों पर पहुँचाया है।
Axiom Mission 4
👨🚀 कौन हैं शुभांशु शुक्ला?
पूरा नाम: ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला
सेवा: भारतीय वायुसेना के एक अनुभवी पायलट
योग्यता: Advanced Aviation Training , स्पेस साइंस में विशेष ज्ञान
चयन: Axiom Space और ISRO के संयुक्त मिशन में भारत की ओर से चुने गए ,
उपलब्धि: 41 वर्षों बाद अंतरिक्ष जाने वाले पहले भारतीय
भूमिका: Axiom Mission 4 में पायलट के रूप में भागीदारी
शुभांशु शुक्ला का चयन hard स्पेस ट्रेनिंग और
मेडिकल क्लियरेंस के बाद हुआ। उन्होंने अमेरिका में
NASA और Axiom Space की विशेष प्रशिक्षण
प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया।
ये भी जरूर देखे :-https://deshnaukari.com/panchayat-season-4-review/
🚀 Axiom Mission 4: मिशन की पूरी जानकारी
Axiom-4 एक अंतरराष्ट्रीय मानव अंतरिक्ष मिशन है,
जिसे अमेरिकी प्राइवेट कंपनी Axiom Space ने आयोजित किया है।
यह SpaceX के Falcon 9 रॉकेट के जरिए
NASA के Kennedy Space Center से लॉन्च हुआ।

नाम | देश | भूमिका |
---|---|---|
पेगी व्हिटसन | अमेरिका | कमांडर |
शुभांशु शुक्ला | भारत | पायलट |
स्लावोश उज़नान्स्की | पोलैंड | मिशन स्पेशलिस्ट |
तिबोर कापू | हंगरी | मिशन स्पेशलिस्ट |
इस मिशन का उद्देश्य ISS पर विभिन्न वैज्ञानिक प्रयोगों को
अंजाम देना और देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना है।
Must Read:-https://deshnaukari.com/poco-f7-
🛰️ भारत का अंतरिक्ष मिशन 2025
-ISS पर पहला संदेश: दिल को छू लेने वाला पल
जब शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे,
उन्होंने हिंदी में पहला संदेश भेजा:
“आपके प्यार और आशीर्वाद से मैं अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचा हूँ.
यह आसान नहीं है, लेकिन हम जल्द ही इसे सहज महसूस करने लगेंगे।
यह भारत के स्पेस जर्नी की एक नई शुरुआत है। तिरंगा मेरे कंधे पर है,
और आप सब मेरे साथ हैं। जय हिंद, जय भारत।”
उनके शब्द केवल एक अंतरिक्ष यात्री के नहीं,
बल्कि 140 करोड़ भारतीयों की भावनाओं का प्रतीक बन गए।
🛰️ Axiom Mission 4: 41 साल बाद
भारत का अंतरिक्ष में कदम
ISRO और NASA की ऐतिहासिक भागीदारी
इस मिशन के दौरान ISRO की टीम ने NASA के Houston
स्थित कंट्रोल रूम से लाइव डॉकिंग को देखा।
ISRO के चेयरमैन ने NASA, SpaceX और Axiom टीम को बधाई दी।
यह भारत और अमेरिका के बीच बढ़ते
अंतरिक्ष सहयोग का एक बेहतरीन उदाहरण है।
🔬 क्या करेंगे आने वाले 14 दिन?
शुभांशु शुक्ला और उनकी टीम इन महत्वपूर्ण क्षेत्रों में काम करेंगे:
सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण (Microgravity) में जैविक प्रयोग
भारतीय प्रयोगशालाओं के भेजे गए उपकरणों की जांच
स्पेसफ्लाइट में इंसानी शरीर पर होने वाले प्रभावों का अध्ययन
भविष्य के ISRO मिशनों के लिए डेटा collect
🌏 अंतरराष्ट्रीय सहयोग की मिसाल
ISS पर इस समय 6 देशों के 11 एस्ट्रोनॉट्स हैं।
जापान के Takuya Onishi, Expedition 73 के कमांडर ने
Axiom cruw का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कहा:
“यह मिशन अंतरराष्ट्रीय सहयोग का प्रतीक है –
विज्ञान और मानवता के लिए एक साथ काम करने का बेहतरीन उदाहरण।”
📷 शुभांशु शुक्ला के लिए “रूकी पिन” सेरेमनी
ISS पर पहुंचने के बाद, एक स्वागत समारोह आयोजित किया गया
जहाँ मिशन कमांडर पेगी व्हिटसन ने नए अंतरिक्ष यात्रियों को “रूकी पिन” दिए।
यह परंपरा नए अंतरिक्ष यात्रियों के स्वागत के रूप में निभाई जाती है।
Axiom Mission 4: 41 साल बाद भारत का अंतरिक्ष में कदम
🧠 भविष्य के लिए क्या संकेत?
Axiom Mission 4 न केवल भारत के लिए एक उपलब्धि है,
बल्कि यह संकेत भी देता है कि भारत अब व्यावसायिक और वैज्ञानिक
अंतरिक्ष मिशनों में प्रमुख भागीदार बन रहा है।
यह मिशन आने वाले ISRO के Gaganyaan और
Chandrayaan जैसे प्रोजेक्ट्स को भी प्रेरणा देगा।
#SpaceMissionIndia #IndianAstronaut2025 #ShubhanshuShukla
📌 निष्कर्ष
शुभांशु शुक्ला ने भारत को फिर से अंतरिक्ष मानचित्र पर स्थापित कर दिया है।
उनका साहस, समर्पण और देशभक्ति हर भारतीय के लिए प्रेरणा है।
यह मिशन सिर्फ एक उड़ान नहीं, बल्कि भारत के स्पेस फ्यूचर की नींव है।
🛰️ Axiom Mission 4: 41 साल बाद भारत का अंतरिक्ष में पहला कदम था
इससे हमारे आने वाले समय मे अंतरिक्ष विज्ञान को बहुत महत्व मिलेगा ,
ओर आने वाला मिशन लाभकारी साबित होगा ,
आपकी क्या राय है कमेन्ट मे जरूर बताए ।