2025 के योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर
के SKICC (Sher-i-Kashmir International Conference Centre) में आयोजित हुआ,
जहां खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाग लिया।
यह पहली बार था जब पीएम योग दिवस पर
कश्मीर घाटी पहुंचे और वहां स्थानीय लोगों के साथ योग किया।
मोदी जी ने अपने संबोधन में कहा:
“योग मन और शरीर को जोड़ने का विज्ञान है।
यह तनाव कम करता है, स्वास्थ्य बढ़ाता है
और सोच को सकारात्मक बनाता है।
जब दुनिया असंतुलन की स्थिति में है,
तब योग संतुलन लाने का माध्यम है।”
🌍 दुनिया भर में गूंजा ‘योग’ का मंत्र
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025: पीएम मोदी के साथ
CREDIT - TWITTER
NARENDRA MODI (P,M) TWITT–योग दुनिया को जोड़ता है! अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए पूरी दुनिया में अपार उत्साह देखकर खुशी हुई। मैंने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसमें समाज के हर वर्ग के लोग शामिल हुए। यहाँ कुछ झलकियाँ हैं… भारत की पहल पर 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता दी थी। तब से आज तक 180 से अधिक देशों में यह दिन मनाया जा रहा है। 2025 में भी अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, जापान, रूस, फ्रांस जैसे देशों में भारतीय दूतावासों और प्रवासी भारतीयों ने विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया।
🏫 भारत में जगह-जगह योग शिविर: स्कूल, कॉलेज और पंचायतों में हुआ आयोजन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025: पीएम मोदी के साथ CREDIT-TWITTER
हेम मालिनी भारतीय हिरोइन भारत के गांव से लेकर शहरों तक, हर कोने में योग दिवस को एक जनआंदोलन का रूप मिला। केंद्रीय आयुष मंत्रालय के अनुसार, लगभग 12 करोड़ लोगों ने देशभर में योग दिवस में भाग लिया।
दिल्ली के राजपथ पर 50 हजार लोगों ने किया योग
वाराणसी के गंगा घाट पर विशेष आरती और योग
तमिलनाडु के समुद्री तटों पर प्रातःकाल योग अभ्यास
लेह-लद्दाख में सेना के जवानों ने माइनस तापमान में किया योग